पंजाब चुनावों को लेकर श्री हिंदू तख्त की तैयारियां तेज, महंत प्रवीण कुमार के निर्देशन में संगठन सक्रिय-मीडिया एडवाइजर सुमित कुमार

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला : श्री हिंदू तख्त के महंत श्री प्रवीण कुमार जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब में आने वाले चुनावों को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया एडवाइजर श्री सुमित कुमार ने बताया कि श्री हिंदू तख्त समाजहित, राष्ट्रहित और जनकल्याण के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए पंजाब प्रदेश में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महंत श्री प्रवीण कुमार जी के नेतृत्व में संगठन लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और उनके समाधान के लिए मजबूत रणनीति तैयार की जा रही है। पंजाब के विभिन्न जिलों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुमित कुमार ने बताया कि आने वाले चुनावों में युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और मजदूर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। संगठन का उद्देश्य पंजाब में विकास, सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कहा कि श्री हिंदू तख्त हमेशा समाज के हितों की रक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य करता आया है। इसी सोच के साथ पंजाब की जनता के बीच जाकर एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। मीडिया एडवाइजर श्री सुमित कुमार ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आने वाले समय में बड़े स्तर पर सभाओं, बैठकों और जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा कि महंत श्री प्रवीण कुमार जी के मार्गदर्शन में श्री हिंदू तख्त पंजाब में नई ऊर्जा, नई सोच और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *