रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला: प्रदेश कांग्रेस द्वारा अनिल मेहता को पंचकूला कांग्रेस शहरी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सेक्टर 15 निवासी अनिल मेहता ने कहा कि मैं प्रदेश कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व व विधायक चंद्रमोहन का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे ब्लॉक प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी।
मैं विश्वास दिलाता हूँ कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगा और पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।
