सुरेश रमोला
उत्तरकाशी
प्रखंड डुंडा के अंतर्गत जुणगा ग्राम सभा के डांग्ड़ा गांव में भीषण अग्निकांड के कारण एक मकान पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गया है। बताया गया कि देर रात अचानक सार्ट सर्किट से यह घटना हुई जिससे आवासीय मकान सहित घर के अंदर रखी रसद, कपड़े और कीमती सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया । इस घटना ने तब बिकराल रुप लिया जब कीचन में भरा एलपीजी सिलेंडर फटा और आग की लपटे धधकने लगी । अनिल सिंह भण्डारी एवं महेश सिंह भण्डारी पुत्र शीशपाल सिंह भण्डारी गृह स्वामी ने आस पड़ोस के लोगो के साथ आग बुझाने का प्रयास तो किया मगर धधकती लपटों के विकराल रुप को वै काबू नहीं कर पाये । आग बुझाते समय
सुमेर सिंह भण्डारी और प्रमिला देवी गिर पड़े और उनके हाथ पैरों में गंभीर छोटे भी आयी उन्हे 108 सेवा के माध्यम से उत्तरकाशी उपचार हेतु भेजा गया है। प्रशासन को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो अग्निशमन विभाग कुछ टीम को मौके पर भेज दिया गया और आग पर काबू पा लिया गया । हालांकि तब तक मकान पूरी तरह जलकर राख बन गया था । इस दौरान आपदा कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ को भी मौके पर भेजा गया । पुलिस प्रशासन से चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह और अन्य सिपाही एवं राजस्व निरीक्षक भी मौके पर रहे। इस संबंध उप जिलाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी और नुकसान का जायजा लेने के लिए तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है और प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद दी जायेगी। ग्राम प्रधान अनिल सिंह भंडारी ने अग्निकांड पर काबू पाने के लिए सभी का आभार जताया।
