पंचकुला वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी अनुराधा पुरी के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया

 

कोमल रमोला/ रमोला न्यूज़

पंचकुला 28 अप्रैल : नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड संख्या 11 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अनुराधा पुरी के नए चुनावी कार्यालय का आज विधि-विधान के साथ उद्घाटन किया गया। सेक्टर 12-ए स्थित एस.सी.ओ. 64 में आयोजित इस समारोह में भारी संख्या में सेक्टर 12, 12ए और गांव रैली व रैला निवासियों ने और भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभी सेक्टर वह गांव वासियों ने अनुराधा पूरी को समर्थन देने का वादा किया और उन्हें भरोसा जताया कि में भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगी।
इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
उन्होंने कहा इस चुनावी कार्यालय का उद्देश्य वार्ड 11 की जनता से सीधा जुड़ाव और चुनावी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करना।
कार्यालय के उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्रीमती अनुराधा पुरी ने कहा, “यह कार्यालय केवल एक चुनावी केंद्र नहीं, बल्कि वार्ड 11 के हर नागरिक की समस्याओं के समाधान का मंच बनेगा। हम सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ चुनावी मैदान में हैं और क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन हमें मिल रहा है।”
इस मौके पर भाजपा के नेता व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश देवी नगर, पूर्व मेयर उपेंद्र अहलूवालिया, सतपाल गुप्ता, वार्ड संयोजक टोनी गुप्ता, सह संयोजक प्रीति जेसल, सतपाल गोयल प्रवीण गर्ग, पंकज, मंडल अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि दिनेश चौहान, सुरेंद्र सिंगला, संजीव गोयल व डी आर पोसवाल, एमपी शर्मा, हरजिंदर गुप्ता, टोनी गुप्ता,सतपाल गोयल, संजीव गोयल, मुदिता शर्मा, और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिन्होंने श्रीमती अनुराधा पुरी की जीत का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *