भाजपा के कुशासन में ‘घोटालों का अड्डा’ बना पंचकूला नगर निगम, अब जनता करेगी हिसाब: डॉ. सुशील गुप्ता

पंचकूला: आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने आज पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी का ’16 सूत्रीय गारंटी घोषणापत्र’ जारी किया। डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ये केवल चुनावी वादे नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की वह गारंटियाँ हैं, जिन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने पंचकूला के लिए आम आदमी पार्टी की 16 गारंटियाँ जारी करते हुए कहा कि यह सिर्फ वादे नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही का संकल्प है
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने सत्ताधारी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, *”पिछले वर्षों में पंचकूला नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। सड़कों के निर्माण से लेकर बैंक फ्रॉड और टेंडर आवंटन तक, हर जगह घोटाला हुआ है।”* उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों को ‘वंशवाद की जननी’ बताते हुए कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही आम घरों के युवाओं को नेतृत्व का मौका दे रही है।

डॉ. गुप्ता ने पंचकूला वासियों को 7 मई को सैक्टर-16 मे अग्रवाल भवन के पास होने वाली विशाल जनसभा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस जनसभा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया,संजय सिंह और हरपाल चीमा जैसे दिग्गज नेता शिरकत करेंगे और पंचकूला के बदलाव का रोडमैप साझा करेंगे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने मेयर पद के उम्मीदवार राजेश मनोचा और सभी वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, *”यह चुनाव केवल पार्षद या मेयर चुनने का नहीं, बल्कि पंचकूला के सिस्टम को बदलने का चुनाव है। एक मौका केजरीवाल को दें, हम पंचकूला की तस्वीर बदल देंगे।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *