सुमेश कुमार /रमोला न्यूज़
चंडीगढ़, 13 जून। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मनवेंद्र सिंह ने वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जे.बी.एस. राणा को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, चंडीगढ़ यूटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर राजा मनवेंद्र सिंह ने डॉ. राणा को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राणा के नेतृत्व में महासभा चंडीगढ़ में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. राणा का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकार संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद डॉ. जे.बी.एस. राणा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षत्रिय समाज की एकता, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. राणा को बधाई दी
