*हरियाणा की डायरी*
*प्रस्तुति : चंद्र शेखर धरणी*
*वरिष्ठ /स्वतंत्र पत्रकार*
*सिंगापुर से हरियाणा को नई रफ्ता*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 3 से 8 अक्टूबर तक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा शुरू हो गया है।
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ-2026 में हरियाणा की भागीदारी,निवेश, उद्योग, व्यापार और आर्थिक सहयोग पर मुख्य फोकस रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह,मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर रहेंगे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा अरुण कुमार गुप्ता,
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त अमित कुमार अग्रवाल साथ रहेंगे विदेश सहयोग विभाग के आयुक्त अशोक कुमार मीणा भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल
सिंगापुर के औद्योगिक और आर्थिक मॉडल को समझने पर जोर रहेगा।हरियाणा में वैश्विक निवेश और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने की कवायद है।तकनीक, लॉजिस्टिक्स, शहरी विकास और कौशल विकास पर भी होगा संवाद होगा।अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और निवेशकों के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर रखा जाएगा।
….
*डॉ. जोशी से मिलने अस्पताल पहुंचे नायब सैनी*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अस्पताल पहुंचे और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की।सैनी ने डॉ. जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।डॉ. जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख संगठनकर्ताओं में शामिल रहे हैं।उन्होंने लंबे समय तक पार्टी संगठन और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।डॉ. जोशी केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व में उनके अनुभव और संगठनात्मक योगदान का विशेष महत्व रहा है,।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. जोशी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आत्मीयता से बातचीत की।
सैनी ने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन को संगठन और नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताया।
…
*भाजपा और कांग्रेस दोनों दोनों की पंजाब पर विशेष नजर*
पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव कितने अहम है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री नायब सैनी पिछले लंबे समय से पंजाब में लगातारदौरे कर रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी पंजाब में नया प्रभारी लगाया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले ही दोनों दलों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिए गए हैं। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों ही राष्ट्रीय दलों के लिए पंजाब कितना अहम है। हालांकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भी दोबारा वापसी के लिए पूरी ताकत झोंकी रखी है
….
*ये गिरे हैं किसी के हो तो ले ले*
पंच कमल कार्यालय पंचकूला में जब कार्यक्रम के संचालक हाथ में एक नोट दिखाकर कहा कि यह गिरे हैं किसी के हो तो ले ले बता कर जितने हैं उतने ही और देने पड़ेंगे। अगर किसी बहन जी के हैं तो100 हमारी तरफ से और इसमें जोड़ कर वापिस देंगे। अगर कोई बहन जी चेयरमैन है तो उसे 1000 रुपए और लेंगे। जैसे ही स्टेज संचालक द्वारा उक्त वाक्य कह गए पूरे सभागार में हंसी के फुव्वारे फुट पड़े।
*प्रभारी और संगठन मंत्री को भावभीनी विदाई*
हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकूला में रखे गए विदाई और कार्यभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता सहित प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और नेता गण मौजूद रहे। इस दौरान हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे डॉक्टर सतीश पूनिया जो कि अब पड़ोसी राज्य पंजाब और जम्मू कश्मीर का कार्यभार देखेंगे। इसी प्रकार संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा जिन्हें उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री से लेकर डॉक्टर अर्चना गुप्ता सहित तमाम नेताओं ने उनके साथ बिताए गए पलों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने पर दोनों नेताओं की कार्यशाली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आप पार्टी ही नहीं हमारे परिवार के एक सदस्य की तरह हैं। आपके जाने के बावजूद भी हम सदैव आपके दिए गए मूल मंत्र के जरिए पार्टी को मजबूत करते रहेंगे।
*नए संगठन मंत्री ने संभाला कार्यभार*
हरियाणा भाजपा द्वारा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश प्रभारी के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लगाया गया। वहीं नए संगठन मंत्री पवन राणा ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। हालांकि हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी ने अभी तक प्रदेश का दौरा नहीं किया और न ही कार्यभार संभाला।
*बाबा ने दिखाई आत्मीयता*
जैसे ही कार्यक्रम का समापन हुआ उसके बाद सभी नेताओं ने धीरे-धीरे अपने-अपने गंतव्य की ओर जाना शुरू किया। लेकिन बाबा ने खुद हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया की कार तक पहुंच । उन्हें जादू की झप्पी देकर उन्हें रवाना किया। हालांकि इससे पूर्व भी सभी नेताओं द्वारा उनके जाने को भावुक क्षण बताया था। लेकिन बाबा के अपनत्व वाले अंदाज ने माहौल को और भी अधिक हृदय स्पर्शी बना दिया।
*कचरे को देख कचरा रंग बदलता है*
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रभारी जी आपने तो देखा ही होगा कि हरियाणा के लोग कितने सीधे और भोले हैं। लेकिन आपने दिन-रात मेहनत करके हरियाणा में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत कर कर कमल खिलाने का काम किया। हमें आशा है कि आप यही काम पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी करके दिखाएंगे। क्योंकि जिस प्रकार से कहते हैं कि कचरे को देखकर कचरा रंग बदलता है तो पंजाब में भी यही रंग बदलेगा।
*म्हारे छोरे छोरियां न लगाई सोने की झड़ी*
जापान में चल रहे ओलंपिक गेम में हरियाणवी छोरे छोरियां न एक बै फेर प्रदेश और देश का नाम विश्व पटेल पर चमकाने का काम किया। प्रदेश के कई युवाओं ने गोल्डन पंच व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा सामूहिक खेल कबड्डी,क्रिकेट कई अन्य खेलों में भारत की झोली में स्वर्ण सहित अन्य पदक डालने का काम किया है। वही मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा भी प्रदेश के होनहारों को प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

