रेखा इन्दवाण को मिला तीलू रौतेली राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार

रमोला न्यूज़ ब्यूरो
नौगांव : नौगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बजलाड़ी की कार्यकत्री रेखा इन्दवाण को बाल विकास, पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए तीलू रौतेली राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 8 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान किया।
रेखा इन्दवाण ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन और संवेदनशीलता के साथ किया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा मातृ-शिशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके समर्पित प्रयासों को राज्य स्तर पर मिली यह पहचान उनके उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है।
रेखा इन्दवाण को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने से यमुना घाटी में खुशी और गौरव का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके सम्मान से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मनोबल बढ़ेगा और अन्य कार्यकत्रियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहकर्मियों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि रेखा इन्दवाण का यह सम्मान व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ बजलाड़ी गांव, नौगांव विकासखंड और समूची यमुना घाटी के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *