नौगांव, उत्तरकाशी :
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी धर्मदास को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर नौगांव मंडल में हर्ष की लहर है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन को पार्टी संगठन के लिए गौरव और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बताया है। इस अवसर पर राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान, भाजपा महामंत्री प्रताप चौहान, मंडल अध्यक्ष अमीता परमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय रावत, बलदेव चौहान, सोबेन्द्र सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मदास एक समर्पित, अनुभवी और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनका यह मनोनयन पूरी तरह से पार्टी हित में है और इससे अनुसूचित समाज में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धर्मदास जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

