पंचकूला जोन में नमो क्रिकेट लीग का दिखा जबरदस्त जोश, 100 से अधिक टीमें ले रहीं भाग

 

विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो

पंचकूला। नमो क्रिकेट लीग को लेकर पंचकूला जोन में खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंचकूला जोन में दो अलग-अलग स्थानों पर क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 100 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। मैदानों में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

पंचकूला जोन के प्रभारी विनय धीर ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में टीमें इस लीग का हिस्सा बन रही हैं और खिलाड़ी पूरे जोश, जुनून और खेल भावना के साथ मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर हो रहे मुकाबलों को लेकर स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों में भी काफी उत्साह है।

विनय धीर ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग युवाओं को अपनी क्रिकेट प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध करवा रही है। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि पंचकूला जोन में 100 से अधिक टीमों की भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि युवाओं में क्रिकेट को लेकर कितना उत्साह है। खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों और क्रिकेट प्रेमियों में भी लीग को लेकर खासा जोश दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है। पंचकूला जोन में हो रहे मुकाबलों को सफल बनाने के लिए आयोजकों और सहयोगियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *