राजकीय महाविद्यालय कालका में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

हेमंत कुमार (रमोला न्यूज़ ब्यूरो )

कालका 20सितंबर

राजकीय महाविद्यालय कालका  में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह के कुशल नेतृत्व में अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने का अवसर देना तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह  द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान उन्हें मंच प्रदान करने और उनके आत्मविश्वास को नई  दिशा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हर विद्यार्थी अपने आप में विशेष होता है, किसी में गायन की प्रतिभा होती है, किसी में नृत्य की, कोई कविता और कहानी लिखने में निपुण होता है तो कोई अभिनय या अन्य रचनात्मक क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकता है। आवश्यकता केवल इस बात की है की प्रतिभा को पहचानने और निखारने के लिए उचित अवसर मिले। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती उसे केवल एक अवसर और सही दिशा की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा की प्रतियोगिता में भाग लेते समय केवल जीतने का लक्ष्य ना रखें, अपने भीतर की झिझक को दूर करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दें और यह सोचे कि मैं आज अपने कल से बेहतर प्रदर्शन प्रस्तुत करूंगा। विद्यार्थियों को प्रेरणादायक भाषण देते हुए प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह ने कहा कि हार हमें रोकती नहीं बल्कि आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है और जीत हमें यह विश्वास दिलाता है कि हमारी मेहनत सही दिशा में है।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, कविता-पाठ, भाषण, अभिनय, मिमिक्री, वाद्य-वादन तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इतिका, द्वितीय स्थान गुंजन और तृतीय स्थान अंशिका ठाकुर ने प्राप्त किया। काव्य पाठ में प्रथम स्थान पर इतिका,  द्वितीय स्थान पर अंशिका और तृतीय स्थान पर अविनाश रही। मोनो एक्टिंग में प्रथम स्थान पर भूमिका, द्वितीय स्थान पर खुशबू और तृतीय स्थान पर नंदिनी रही। मिमिक्री में प्रथम स्थान पर प्रिया, द्वितीय स्थान पर कमल, तृतीय स्थान पर नंदिनी रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर इतिका,  अंशिका, आशीष, द्वितीय स्थान पर प्रिया, जाह्नवी, प्रिया, तृतीय स्थान पर भावना, पूनम, साइना रही। संगीत वाद्य यंत्र में प्रथम स्थान पर विमल, द्वितीय स्थान पर भूमित और तृतीय स्थान पर शिवम चौहान और कामिनी रही। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुहावनी, द्वितीय स्थान पर रवि, तृतीय स्थान पर तन्वी रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वैष्णवी, द्वितीय स्थान पर अंशिका और तमन्ना और तृतीय स्थान पर समृद्धि रही।

प्रत्येक प्रतिभागी ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह एवं लगन के साथ अपनी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को खूब प्रभावित किया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु शर्मा और सांस्कृतिक कमेटी समिति के प्रभारी डॉक्टर जगपाल, एसोसिएट प्रोफेसर सुनीता चौहान, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ नीतू, डॉक्टर गीता, असिस्टेंट प्रोफेसर गुरमीत सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर कुशल वर्मा, डॉ सोनाली, डॉ नमिता और तबला वादक वरुण शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के साथ-साथ मंच संचालन, समय प्रबंधन, टीम भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का भी अवसर मिला। प्रतिभागिi सिद्ध किया कि युवा शक्ति में असीम संभावनाएँ विद्यमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *