चंडीगढ(हरमिंदर नागपाल)टीएससीए की मासिक बैठक सेक्टर-35 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती राजिंदर कौर निम्मी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें जी आया कहा। इसके उपरांत श्री डी.पी. सिंह, पूर्व सी.ओ., तख्त श्री सचखंड श्री हजूर साहिब तथा पूर्व डी.जी.एम., पंजाब एंड सिंध बैंक एवं ब्रांच इंचार्ज 13-ही-13 मेडिकल का अध्यक्ष महोदया, गवर्निंग बॉडी के सभी सदस्यों और श्रीमती जीता oberoi जी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इसके अलावा श्रीमती प्रेम लता काउंसलर का भी बैठक के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए तथा आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देने के लिए तंबोला खेल का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों के लिए गर्म कचौड़ियां, बर्फी और चाय का प्रबंध किया गया।
इस अवसर पर सरदार डी.पी. सिंह जी द्वारा 13-ही-13 मिशन के तहत अध्यक्ष श्रीमती राजिंदर कौर निम्मी जी के जन्मदिन की खुशी साझा करते हुए गवर्निंग बॉडी के सदस्यों को सितंबर माह birthday के 29 सदस्यों की सेहत और तंदुरुस्ती के लिए विशेष किटें वितरित की गईं। इन किटों में विटामिन दवाइयों के बॉक्स, नींबू पानी के ओ.आर.एस. पैकेट, दांतों की सफाई के लिए टूथपेस्ट व ब्रश, टॉफियां तथा गैस से राहत के लिए दवाइयां आदि शामिल थीं।
इस दौरान सरदार सतनाम सिंह धामी द्वारा विशेष केक लाया गया। केक काटकर उपस्थित सभी सदस्यों में वितरित किया गया। इसके बाद सदस्यों के लिए लंच का भी प्रबंध किया गया।
बैठक के अंत में सरदार डी.पी. सिंह जी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा उन्हें गर्मजोशी के साथ विदाई दी।
इस अवसर पर श्री दीपक जी ने मंच का बखूबी संचालन किया। गवर्निंग बॉडी की ओर से सरदार दिलबाग सिंह, श्रीमती प्रितपाल कौर, Sh.रविंदर नाथ, s. मोहन सिंह, श्री मनोचा जी और लव मल्होत्रा, श्री मती कांता सिकरी जी
जी सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न सेवाएं निभाईं।

