फ्री पार्किंग का मुद्दा फिर उठाएगी आम आदमी पार्टी, प्री-हाउस मीटिंग में लिया फैसला : आप

 

चंडीगढ़, 21 सितंबर 2026(हरमिंदर नागपाल‌ रमोला न्यूज़)आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के लोगों के लिए फ्री पार्किंग के अपने पुराने प्रस्ताव को लागू करवाने के लिए एक बार फिर नगर निगम हाउस में आवाज उठाएगी। सोमवार को हुई आप की प्री-हाउस मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और तय किया गया कि 22 सितंबर को होने वाली जनरल हाउस मीटिंग में फ्री पार्किंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आप मेयर कुलदीप कुमार धलोर के नेतृत्व में शहर के मार्केट पार्किंग स्थलों में सभी वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क माफ करने का प्रस्ताव हाउस में पारित किया गया था। हालांकि, बाद में UT एडमिनिस्ट्रेशन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी।

आप अब इस प्रस्ताव को लागू करवाने की मांग को दोबारा House के सामने रखेगी, ताकि चंडीगढ़ के लोगों को पार्किंग शुल्क से राहत मिल सके।

पार्टी का यह मुद्दा ऐसे समय में फिर सामने आया है जब 22 सितंबर की जनरल हाउस मीटिंग में सैक्टर 17 की 20 पेड पार्किंग साइट्स के लिए रिवाइज्ड पार्किंग fee structure का प्रस्ताव भी रखा जाना है। प्रस्ताव के अनुसार दोपहिया वाहनों के लिए ₹10 और कार तथा तीन-पहिया वाहनों के लिए ₹20 तक शुल्क प्रस्तावित किया गया है।

आप का कहना है कि जिस फ्री पार्किंग के प्रस्ताव को नगर निगम हाउस पहले ही पास कर चुका है, उसे लागू करवाने के लिए पार्टी कल हाउस में मजबूती से अपनी बात रखेगी।

सोमवार को हुई प्री-हाउस मीटिंग में आप चंडीगढ़ की कोर कमेटी के चेयरमैन प्रेम गर्ग, विरोधी धिर नेता हरदीप सिंह बुटेरला, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार धलोर, चीफ स्पोक्सपर्सन योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाड्डी, जसविंदर कौर तथा रूरल विंग प्रधान जगपाल जग्गा, ऑब्जर्वर विनीत वर्मा मौजूद रहे। बैठक में आगामी जनरल हाउस मीटिंग में उठाए जाने वाले विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *