धान खरीद में देरी पर प्रदीप चौधरी ने सरकार को घेरा

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो

रायपुररानी। हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान खेतों से धान काटकर मंडियों में पहुंच चुका है, लेकिन खरीद शुरू नहीं होने से उसे परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि किसान को पहले खेत से फसल मंडी तक लानी पड़ती है। यदि खरीद नहीं होती और फसल में नमी अधिक होने के कारण उसे सुखाने के लिए वापस ले जाना पड़े तो किसान पर दोहरी ट्रांसपोर्ट लागत और अतिरिक्त मेहनत का बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब किसान की फसल मंडी में पहुंच चुकी है तो सरकार को खरीद व्यवस्था समय पर शुरू करनी चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि धान की सरकारी खरीद तत्काल शुरू कर किसानों को राहत दी जाए, ताकि किसान को अपनी फसल बेचने के लिए बार-बार मंडी के चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *