विक्रांत शर्मा ब्यूरो रमोला न्यूज़/पंचकूला। :–
ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में रविवार को “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान के तहत वॉक फॉर नशा मुक्त युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम पंचकूला के वार्ड नंबर 13 के पार्षद दीपक गर्ग ने शामिल होकर युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मेयर पंचकूला श्याम लाल बंसल ,सभी पार्षद सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
पार्षद दीपक गर्ग ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें, तो देश को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। “नशा मुक्त युवा ही मजबूत समाज और विकसित भारत की नींव है।”
कार्यक्रम में युवाओं ने स्वस्थ, नशा मुक्त और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।

