नगर परिषद कालका के प्रधान कृष्ण लाल लांबा एवं कार्यकारी अधिकारी ने शिव कॉलोनी से मॉडल टाउन तक सफाई व विकास कार्यों की समीक्षा

रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़
पंचकूला/कालका 22 अप्रैल: नगर निगम पंचकूला के आयुक्त श्री विनय कुमार के निर्देशानुसार, कार्यकारी अधिकारी एवं उप-नगर आयुक्त, नगर परिषद कालका, श्री अभय सिंह ने आज प्रातः साढ़े सात बजे शिव कॉलोनी से मॉडल टाउन क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद कालका के प्रधान श्री कृष्ण लाल लांबा, श्रीमती पबना कुमारी, श्री गुलशन कुमार पार्षद वार्ड नंबर 20, नगर परिषद के अभियंता श्री दीपक सुखीजा, श्री अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता श्री अंकित कुमार, सफाई निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जलभराव प्वाइंट्स, चल रहे विकास कार्यों तथा स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। मौके पर ही संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *