नगर निगम आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन एक उम्मीदवार ने भरा नामांकन

 

रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़

पंचकूला, 23 अप्रैल : नगर निगम आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज एक उम्मीदवार ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन भरा।

रिटर्निंग आफिसर सह एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग ने बताया कि श्री राजेश कुमार ने वार्ड नंबर 10 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन सहायक रिटर्निंग आॅफिसर सह जिला सांख्किीय अधिकारी श्री सुनील जाखड को प्रस्तुत किया।

श्री सयंम गर्ग ने बताया कि आज के नामांकन के उपरांत नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 5 हो गई है, जिनमें 3 पुरूष और 2 महिला उम्मीदवार शामिल है।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 19 पिछड़ा वर्ग ए की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 18 पिछड़ा वर्ग बी की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 7 और 17 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड नंबर 16 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 1, 2, 11, और 15 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए, तथा वार्ड नंबर 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 12, 13, 14 और 20 सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं।

मेयर और वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र 25 अप्रैल तक प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित स्थानों पर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के पास जमा किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *