*चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जिलाधिकारी नें किया औचक निरीक्षण*

 

जसपाल सिंह/रमोला न्यूज

उत्तरकाशी-चारधाम यात्रा की सुगमता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य नें गुरुवार को गंगोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया उत्तरकाशी से हीना पार्किंग तक के पूरे रूट का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग और मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नें हीना पार्किंग में स्थापित स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन, स्थापित सीसीटीवी कैमरे और यात्री पंजीकरण चैक पोस्ट आदि व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की, जिलाधिकारी नें स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग और धामों में स्थापित वाहन पार्किंग के संबंध में अगर कहीं भी तय शुल्क से अधिक वसूली की जाती हैं तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर यात्रा व्यवस्थाओं में कोताही न बरती जाए तथा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, जिलाधिकारी नें कहा कि धामों में श्रद्धालुओं को सरल और सुगम दर्शनार्थ हेतु कतारबद्ध व्यवस्था की गई हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य नें जहाँ यात्रा अवधि के दौरान सभी अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, वहीं हिन्दी व तेलुगू सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री दीप्ती भट्टनागर द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान श्री यमुनोत्री धाम पहुंचकर पुलिस और प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाओं की दिल खोलकर तारीफ की उन्होंने डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ, उत्तरकाशी एसपी कमलेश उपाध्याय की जमकर तारीफ की जबकि अभिनेत्री भटनागर पिछले कुछ समय से प्रदेश में शूटिंग में हैं जो उत्तराखंड की खूबसूरती के साथ प्रदेश की यादों को कैमरे में कैद कर रही हैं, तीर्थयात्रियों का अनुभव सुखद हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *