पंचकूला वार्ड नंबर छह से प्रवीन कुमार गोयल ने दाखिल किया नामांकन

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला। स्थानीय वार्ड नंबर छह से निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीन कुमार गोयल ने आज निगम चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस वार्ड के अंतर्गत पंचकूला का सेक्टर 16,17 तथा 18 आता है। कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रवीन कुमार गोयल ने कहा कि उनका मुख्य एजेडा विकास तथा अपने वार्ड के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहता है। प्रवीन कुमार ने इस चुनाव अपना वार्ड क्लीन एंड ग्रीन का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राजनीति की बजाए आपसी भाईचारे का चुनाव है। लोगों के ऐसा व्यक्ति चुनना चाहिए जिसके निगम में जाने से विकास के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता विकास चाहती है। पहले राजनेताओं को देख चुकी है। सेक्टरों में सफाई व्यवस्था की हालत खराब है। सेक्टर 16 की मार्केट में हालत दयनीय है। सेक्टर 17 की सोसायटियों में गंदगी की भरमार है। प्रवीन कुमार गोयल ने कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।

प्रवीन कुमार गोयल जलूस की शक्ल में निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और यहां अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर समाज सेवी प्रदीप बंसल, पीसी गोयल, अमित गोयल, मुकेश अग्रवाल, जयराजा गर्ग, पवन गोयल समेत कई गणमान्यों ने प्रवीन कुमार गोयल की विजय हेतु कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *