योगेश्वर शर्मा ने राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल सहित सभी आप नेताओं का भाजपा में स्वागत किया।

 

रोमी सिंह /रमोला न्यूज़

पंचकूला 24 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा का कहना है कि देश की राजनीति में आज एक बड़ा और निर्णायक बदलाव सामने आया है। आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता एवं विक्रम साहनी ने आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों और नेतृत्व से निराश होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। भाजपा की ओर से पार्टी में शामिल होने पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत करते हुए योगेश्वर शर्मा ने कहा कि सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी अब “आम” नहीं रही, बल्कि अहंकार, अवसरवाद और भ्रम की राजनीति का केंद्र बन चुकी है। जिस पार्टी ने ईमानदारी और पारदर्शिता का दावा किया था, वही आज आंतरिक कलह, तानाशाही नेतृत्व और जनता से किए वादों की खुली अनदेखी एवं भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं का यह निर्णय इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि अब सच्चाई छुपाई नहीं जा सकती। आम आदमी पार्टी का झूठ और दिखावे का मुखौटा उतर चुका है। इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ देश को नई दिशा दी है। आज भारत विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा है, और यही विश्वास देश के हर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को भाजपा की ओर आकर्षित कर रहा है। यह सिर्फ दल परिवर्तन नहीं, बल्कि देशहित में लिया गया एक साहसिक और सही निर्णय है। आने वाले समय में यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता अब भ्रम की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को ही चुनेगी। उन्होंने कहा कि मैं पुनः सभी नए साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *