नगर निगम चुनाव को लेकर अग्रवाल समाज सक्रिय, 3 मई को सेक्टर-16 में होगी विशेष बैठक

 

रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़

पंचकूला। नगर निगम चुनावों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया। बैठक में हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, बाऊ बृज लाल गर्ग, समाजसेवी अमित जिंदल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचकूला से भाजपा महापौर प्रत्याशी श्री श्याम लाल बंसल को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए 3 मई, रविवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में शाम 7 बजे समस्त समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

इस प्रस्तावित बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित अनेक प्रमुख समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है। अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस बैठक में आमंत्रित करें, ताकि चुनाव में मजबूत समर्थन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के अंत में सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *