रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़
पंचकूला। पंचकूला के वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीण गोयल ने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद उनकी सबसे पहली प्राथमिकता यहां के लोगों की मांग के अनुसार विकास कार्यो के लिए नीड बेस्ड एजेंडा बनाना होगा।
प्रवीण कुमार गोयल आज वार्ड नंबर छह के अंतर्गत आते सेक्टर 17 व 18 में लोगों के घरों में गए तथा उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद उन्होंने यहां के दुकानदारों से मुलाकात करके विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होने लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें नगर निगम से संबंधित कार्यों के लिए दफ्तरो के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे वह स्वयं लोगो के विकास कार्य पहल के आधार पर करवाएंगे। नगर निगम में काम करवाने के लिए पार्षद प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे।
मार्केट एसोसिएशनो की तरफ से प्रवीण गोयल को चुनाव मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। प्रवीण गोयल ने वार्ड निवासियों को आश्वासन दिया कि वह हर समय उनके लिए उपलब्ध रहेंगे। वार्ड में अभी भी बहुत से काम ऐसे हैं जिनकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया। चुनाव के बाद वह इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे। प्रवीण गोयल ने वह अपने विकास का एजेंडा लेकर लोगों में जा रहे हैं,जिसे लोग स्वीकार कर रहे हैं। लोगों को अब कोई और विकल्प नहीं तलाशना पड़ेगा। प्रवीण गोयल ने कहा कि वह लोगों से बातचीत करके ही यहां के विकास का मास्टर प्लान तैयार कर रहे हैं।
इस अवसर पर समाज सेवी मुकेश अग्रवाल, हरीश जिंदल, पवन गोयल, तेज गोयल, विशाल चौहान, रिकी, एडवोकेट विशाल ठकराल, मनमोहन मोदगिल रितु अभय कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
