रेखा शर्मा के बयान पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का हमला, कहा शर्मनाक और अस्वीकार्य

 

 

रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़

पंचकूला:

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को पूरी तरह शर्मनाक, अस्वीकार्य और अपमानजनक करार दिया।

सुरजेवाला ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की भाषा सामाजिक और राजनीतिक शुचिता के बिल्कुल विपरीत है, खासकर तब जब टिप्पणी किसी दिवंगत नेता के बारे में की गई हो, जिन्होंने लंबे समय तक राजनीति में योगदान दिया हो।

उन्होंने यह भी कहा कि न केवल चौधरी भजनलाल बल्कि उनके बेटे एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को लेकर की गई शब्दावली भी मर्यादा और शालीनता से परे है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

सुरजेवाला ने राजनीतिक अहंकार को पतन की शुरुआत बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली इस मामले में संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक रूप से भजनलाल परिवार से माफी मांगेंगे और संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *