कोमल रमोला/ रमोला न्यूज़
पंचकूला:नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र वार्ड नंबर 11 में प्रत्याशी अनुराधा पुरी का जनसंपर्क अभियान अब एक सशक्त जनआंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। बुधवार को किए गए सघन ‘डोर-टू-डोर’ अभियान के दौरान पूरे वार्ड में अभूतपूर्व उत्साह और समर्थन देखने को मिला। जैसे ही अनुराधा पुरी का काफिला क्षेत्र की गलियों में पहुंचा, हर मोड़ पर लोगों ने फूल-मालाओं, आरती और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
जनता का उमड़ा विश्वास, हर वर्ग से मिला साथ
जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों ने जहां अनुराधा पुरी को आशीर्वाद देकर जीत का भरोसा जताया, वहीं युवाओं ने जोश के साथ समर्थन में नारे लगाकर माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। महिलाओं की भागीदारी भी इस अभियान में विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को खुलकर साझा किया और अनुराधा पुरी के विजन पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उन्हें फल और मिठाइयों से तौलकर अपने स्नेह और विश्वास का प्रदर्शन किया, जो उनके बढ़ते जनाधार का संकेत है।
“राजनीति नहीं, सेवा मेरा लक्ष्य” – अनुराधा पुरी
लोगों को संबोधित करते हुए अनुराधा पुरी ने भावुक अंदाज में कहा,
“वार्ड नंबर 11 मेरा परिवार है और यहां का हर नागरिक मेरा अपना है। मुझे मिल रहा यह प्यार और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अब विकास और पारदर्शिता चाहती है। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि इस वार्ड को शहर का सबसे स्वच्छ, सुरक्षित और आदर्श क्षेत्र बनाना है।”
विकास के ठोस वादों पर जोर
अपने जनसंपर्क के दौरान अनुराधा पुरी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया।
चुनावी माहौल हुआ अनुराधा पुरी के पक्ष में
इस अभियान में बड़ी संख्या में समर्थकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने जनसमर्थन की मजबूती को और स्पष्ट किया। वार्डवासियों के उत्साह और समर्थन को देखते हुए यह साफ नजर आ रहा है कि वार्ड नंबर 11 में चुनावी हवा अनुराधा पुरी के पक्ष में तेजी से बनती जा रही है।
