रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला, 29 अप्रैल : पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के तहत नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार और पार्षद पद के लिए 87 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर संयम गर्ग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेयर पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इनमें इनेलो के मनोज अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के शाम लाल बंसल, कांग्रेस की सुधा भारद्वाज और आजाद उम्मीदवार के तौर पर करनैल सिंह बांगड और चौधरी चंदन सिंह शामिल हैं।
उन्होने बताया कि नगर निगम के 20 वार्डों में सदस्यों के चुनाव के लिए 87 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसमें-
वार्ड नंबर-1 से आम आदमी पार्टी की अमृत कौर, भारतीय जनता पार्टी की परमजीत कौर और कांग्रेस की पायल सोढी शामिल हैं।
वार्ड नंबर-2 से कांग्रेस की चारू चावला, बीजेपी की परमजीत कौर और निर्दलीय उम्मीदवार जया चानना
वार्ड नंबर-3 से कांग्रेस के रजनीश सिंगला, बीजेपी के सुरेश कुमार वर्मा और निर्दलीय बेनु राव
वार्ड नंबर-4 से बीजेपी के भारत हितैषी और कांग्रेस के राजीव चैधरी
वार्ड नंबर-5 से बीजेपी के जय कुमार कौशिक, इनेलो के तरूण साहनी, कांग्रेस के विजय कुमार शर्मा और आम आदमी पार्टी के विशाल
वार्ड नंबर-6 से आम आदमी पार्टी के गगन चावला, कांग्रेस के दर्शन लाल, बीजेपी के पार्थ गुप्ता और निर्दलीय प्रवीण कुमार गोयल
वार्ड नंबर-7 से इनेलो के गुरदीश, बीजेपी के ज्योति प्रसाद, कांग्रेस के पंकज, आम आदमी पार्टी के राकेश मलिक और निर्दलीय दीपक चावरिया, प्रेम कुमार और भानू प्रताप
वार्ड नंबर-8 से कांग्रेस की उषा रानी, बीजेपी के राजकुमार जैन, आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार, इनेलो के हरिंद्र और निर्दलीय प्रदीप तिवारी, राजीव कुमार और सन्नी
वार्ड नंबर-9 से आम आदमी पार्टी के दिनेश ढांडा, इनेलो के नवल किशोर जयसवाल, कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह, बीजेपी के हरेंद्र मलिक, निर्दलीय ममता रविकांत स्वामी और सुखबीर सिंह
वार्ड नंबर-10 से इनेलो के अंकुश कुमार, कांग्रेस के बलजीत सिंह, आम आदमी पार्टी के मंजेश, बीजेपी के शेखर और निर्दलीय कार्तिक कौशल, धनंजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार और सौरव चौधरी शामिल है।
वार्ड नंबर-11 से बीजेपी की अनुराधा पुरी और कांग्रेस की अंजू
वार्ड नंबर-12 से कांग्रेस के जगजीत सोई, बीजेपी के राकेश जगोता, आम आदमी पार्टी के संजीव कुमार और निर्दलीय ओमवती पूनिया
वार्ड नंबर-13 से कांग्रेस के अक्षय चौधरी , बीजेपी के दीपक गर्ग और आम आदमी पार्टी के विशाल भारद्ववाज
वार्ड नंबर-14 से कांग्रेस के पीयूष गौतम, बीजेपी के राकेश गोयल और आम आदमी पार्टी के सुमित कुमार
वार्ड नंबर-15 से आम आदमी पार्टी की पिंकी, बीजेपी की प्रियंका, कांग्रेस की सरस्वती देवी और निर्दलीय मोनिका, राजेंद्र कौर और रितु
वार्ड नंबर-16 से बीजेपी की निर्मला देवी, आम आदमी पार्टी की रोशनी देवी, कांग्रेस की सुनिता और निर्दलीय जतिंद्र कौर, नैना, रितु परमार और सुनिता बागडी
वार्ड नंबर-17 से आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार (वकील), इनेलो के आशीष कुमार रंगा, कांग्रेस के मुकेश कुमार, बीजेपी के सुदेश कुमार और निर्दलीय अशोक कुमार
वार्ड नंबर-18 से कांग्रेस की अमनदीप कौर और बीजेपी की पूजा रानी
वार्ड नंबर-19 से कांग्रेस की नजमा, बीजेपी की मनीषा रानी और निर्दलीय रजविंद्र कौर
वार्ड नंबर-20 से इनेलो के गुरदास सिंह बैहर, बीजेपी के गौतम सिंह, कांग्रेस के विकास और निर्दलीय रोहित चौधरी और सचिन गुप्ता शामिल हैं।
