ट्राईसिटी में हिमाचली संस्कृति से तैयार अब हिमाचली धाम का हर साल बहुत क्रेज पर इंतजार पूरा 6मई को होगा 

 

रोमी सिंह/ रमोला न्यूज़

पंचकूला – देव भूमि हिमाचल की हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि ट्राईसिटी पंचकूला के प्रमुख आयोजक विक्रांत वावा जी ने बताया कि 6 म‌ई को हिमाचली धाम का आयोजन हिमाचली संस्कृति द्वारा पीतल के बर्तनों में तैयार ओर हिमाचल से ही आयेगी विशेष लकड़ी पर बनाया जाता है, जबकि कुक टीम भी वहीं से होगी। ट्राईसिटी में हिमाचली समुदाय के लोगों को इस हिमाचली धाम का बहुत ज्यादा क्रेज व इंतजार होता है। क्योंकि ये पीतल की बड़ी-बड़ी बलटोहीयों (देग ) में तैयार किया जाता है ओर ज़मीन पर बैठाकर पेड़ के पत्ते की पतल में ही खाने के लिए परोसा जाता है।

इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रांत बाबा जी ने बताया कि हिमाचली धाम के अलावा सर्वसांझा सिद्ध जोगी भजन उत्सव में कांगड़ा से प्रसिद्ध गायक अमित मित्तू बाबा जी का गुणगान करेगें। और

उसी उपरान्त विशाल हिमाचली धाम भी परोसी जाएगी और छाछ /लस्सी की छवील भी लगेगी। कार्यक्रम कमेटी टीम के अध्यक्ष निर्मल लुवाणा , सलाहकार विनोद जिंदल, भगत रमेश रैला ने बताया कि 3 म‌ई को नौ नाथ झंडा शोभा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो प्राचीन शिव बाबा मंदिर रैला सेक्टर 12 से शुरू होकर सेक्टर 11 तक जाएगी और रास्ते में क‌ई जगह में स्वागतम् भी होगा।ओर सुबह पांच बजे शुरू व सम्पन्न पर बाबाजी का प्रशादा भी वितरित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *