रमोला न्यूज नौगांव: उत्तराखंड राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग में उमेश चंद रमोला के सदस्य नियुक्त होने पर क्षेत्र एवं ग्राम नवागांव में हर्ष और गर्व का माहोल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
क्षेत्रवासियों एवं ग्राम सभा नवागांव की ओर से उत्तराखंड सरकार एवं भाजपा प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए रमोला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पत्रकार सुरेश रमोला ने बताया कि श्री रमोला लंबे समय से बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं, जिसका परिणाम आज उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में मिला है।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के लोगों को और अधिक लाभ मिलेगा तथा वे समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए मां रेणुका देवी से उनके लिए आशीर्वाद भी मांगा गया।
उमेश चंद रमोला के ओबीसी आयोग सदस्य बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
