अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन कल

 

रमोला न्यूज नौगांव : 

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव में “संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार में प्रेम, विश्वास एवं आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

विधालय अध्यापक सुरक्षा रावत ने बताया कि कार्यक्रम में परिवार के महत्व, सामाजिक मूल्यों तथा वर्तमान समय में पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम 15 मई 2026 को प्रातः 9:15 बजे विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *