रमोला न्यूज नौगांव:
क्षेत्र की लोक कलाकार ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें एक बार फिर उत्तराखंड दूरदर्शन पर लोकगीतों की प्रस्तुति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए बेहद गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजी एवं नरेंद्र सिंह रावत सर को देते हुए उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। कलाकार ने कहा कि गुरुजनों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही उन्हें यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।
साथ ही उन्होंने अपने साथी कलाकारों एवं दूरदर्शन की पूरी टीम का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग और समर्पण से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। कलाकार ने कहा कि भविष्य में भी वह उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकगीतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
