पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो

पंचकूला, 19 जुलाई।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र आज पंचकूला पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-15 स्थित बिश्नोई भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएँ एवं सुझाव सुने। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी समस्याएँ एवं सुझाव रखे।

इस अवसर पर पंचकूला के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्र मोहन, पूर्व विधायक कालका प्रदीप चौधरी जी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान जी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। नेताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *