लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

 

तिलक चंद रमोला / रमोला न्यूज़ ब्यूरो

 नौगांव : 

पुरोला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती आनंदी राणा ने महिलाओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार और समाज की आर्थिक उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।

सम्मेलन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमला राणा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरण, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारी, पुरोला मंडल अध्यक्ष रामचंद्र, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें आत्मनिर्भर बनकर “लखपति दीदी” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *