ब्रह्मखाल :
ब्रह्मखाल जुणगा मोटर मार्ग पर जेमर बैंड के पास अचानक एक मारूती कार अचानक अन्यत्रित होकर सड़क से लगभग पचास मीटर बाहर खेतों में जा गिरी। हेल्प लाइन डायल 112 से सूचना मिलने पर गाड़ी न. Uk07dy5389 रोड से नीचे गिर गई है मौके पर ग्रामीणो व पुलिस ने घायलों को रोड पर लाया और 108 के माध्यम से सरकारी चिकित्सालय ब्रह्मखाल में प्राथमिक उपचार के लिए पंहुचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल चालक जयदेव नौटियाल पुत्र महिमानंद नौटियाल निवासी ग्राम हरेती तहसील डुंडा 65 साल अशरफी देवी पत्नी जयदेव , नौटियाल उमर 60 साल मीना नौटियाल पत्नी सुनील नौटियाल 42 वर्ष को 108 से हायर स्टेशन उत्तरकाशी रैफर किया गया जबकि कुमारी शिवानी पुत्री सुनील नौटियाल उम्र 18 वर्ष को हल्कि चोंटे आई और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभु घायल खतरे से बाहर है ।
