रमोला न्यूज नौगांव : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड महिला मोर्चा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जसोदा राणा, पूर्व प्रमुख श्रीमती शारदा राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना रावत तथा नौगांव क्षेत्र की समाजञसेविका श्रीमती श्वेता बंधानी को विशेष आमंत्रित सदस्य के दायित्व पर मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप चौहान तथा पुर्व मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल ने चारों महिला नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुभव और सक्रिय कार्यशैली महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पार्टी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि चारों नेताओं के मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी चारों नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
