राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त स्पेशल आयुक्त से की शिष्टाचार भेंट, जनसमस्याओं के निष्पक्ष समाधान की उठाई मांग

 

अनिरुद्ध मिश्रा /रमोला न्यूज़ ब्यूरो

चंडीगढ़। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) चंडीगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विद्याशंकर पाठक के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के नवनियुक्त स्पेशल आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नवीन दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया तथा अपेक्षा व्यक्त की कि प्रशासन सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं का बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष विद्याशंकर पाठक ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आम जनता को राहत मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त स्पेशल आयुक्त के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रशासन जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार करेगा और नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महामंत्री सरदार सर्वजीत सिंह, कार्यालय सचिव राखी मेहता तथा मीडिया प्रभारी विनय कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *