गंगा समग्र द्वारा सेक्टर-21 छठ पूजा घाट पर भव्य गंगा आरती, जल संरक्षण का लिया संकल्प

 

विक्रांत शर्मा/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो

पंचकूला, 4 अगस्त। प्रति मंगलवार की भांति आज भी पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित घग्गर नदी के किनारे बने छठ पूजा घाट पर गंगा समग्र के तत्वावधान में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आज के गंगा आरती कार्यक्रम के मुख्य यजमान कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, विज्ञान भारती उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आकाश जी, हरियाणा के आरटीआई कमिश्नर श्री संजय मदान तथा पंचकूला के डीडीपीओ श्री विशाल पराशर रहे। सभी अतिथियों ने विधिवत मां गंगा की आरती कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

गंगा आरती के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने जलतीर्थों की अविरलता, निर्मलता एवं जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज से नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय शिक्षा आयाम प्रमुख गिरीश चतुर्वेदी, प्रांतीय समिति के संरक्षक संजय बशिष्ठ, प्रांत संयोजक सतपाल शर्मा, कोष प्रमुख रमन जिंदल, जल निकास आयाम प्रमुख अविनाश शारदा, सहायक नदी आयाम प्रमुख चिरंजी लाल, जिला संयोजक प्रवीण जांगड़ा, सह संयोजक पुनीत, संपर्क प्रमुख जतिन, प्रचार आयाम प्रमुख अमित सैनी, गीता सपरा, हर्ष शर्मा, राजन शर्मा, छठ पूजा समिति के महामंत्री इंद्रेश चौरसिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु बंधु एवं भगिनियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार के अंतर्गत बहन तपस्या को गंगा समग्र, पंचकूला का सहायक नदी आयाम प्रमुख नियुक्त किए जाने की घोषणा भी की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जल संरक्षण एवं नदी संवर्धन के अभियान को और अधिक गति प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *