अपने क्षेत्र को विकास की धारा से जोडना ही जनप्रतिनिधियों का लक्ष होना चाहिए मनवीर चौहान

 

सुरेश चंद रमोला 

उत्तरकाशी 

जिन प्रतिनिधियों को क्षेत्र की जनता चुनावों में चुन कर भेजती है उस क्षेत्र की जनता को अपने जनप्रतिनिधियों से विकास के कार्यों का हिसाब भी लेना चाहिए और जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वै अपने क्षेत्र में विकास के सभी पायदानों को छूते हुये जनहित में काम करें। उक्त वक्तव्य भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भंडारस्यूं पट्टी के विभिन्न गांवों में अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से कही । चौहान इन दिनों यमुनोत्री विधानसभा के विभिन्न गांवों में चौपाल लगा कर ग्रामीणों से जन संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मंसा ब्यक्त करते हुये कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो मैं भी अपने राजनैतिक अनुभवों के साथ चुनाव में जाना चाहुंगा। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर भंडारस्यूं क्षेत्र के ग्यूनोटी से अपना जन संपर्क अभियान शुरु किया और भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया। अपने जन संपर्क के दौरान उन्होंने लोगो की शिकायते भी सुनी। बौखनाग क्षेत्र को पर्यटन की तर्ज पर विकसित करने और बौख क्षेत्र को चारधाम यात्रा से जोड़ने की बात को कहते हुये आजीविका संवर्धन पर व स्वरोजगार, बागवानी , शिक्षा, स्वास्थ्य, और जल जंगल जमीन को विकसित करने की बात भी उन्होंने कही। इस दौरान उन्होंने ग्यूनोटी, सिलक्यारा, वाण, सौंद, मंजगांव, छमरोली, नगल व ठिकरा बुठियारा के गांवों का भ्रमण किया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य मदन विजल्वाण, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, मंडल अध्यक्ष आलेन्द्र भंडारी, पूर्व प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, गोपाल रावत, धनराज भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *