तरुवनैकवल मंदिर में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

तिरुचिरापल्ली : (राजकुमार/ रमोला न्यूज़ ब्यूरो)
तरुवनैकवल मंदिर परिसर में शनिवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में अघोरी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अघोरी गुरु मणिकंदन जी ने पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अघोरी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अघोरी गुरु मणिकंदन जी ने कहा कि जरूरतमंद और श्रद्धालुओं को भोजन कराना नारायण सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि अन्नदान सबसे श्रेष्ठ सेवाओं में से एक है और इससे समाज में सेवा, सद्भाव एवं मानवता की भावना मजबूत होती है।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *