कोमल रमोला/ रमोला न्यूज़
पंचकूला:वार्ड नंबर-6 में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में हुई बंपर जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर अपनी खुशी व्यक्त की तथा एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
भाजपा की इस जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, श्री अमित शाह एवं श्री नितिन नवीन को इस ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह जीत भारतीय जनसंघ/भाजपा की उस विचारधारा की जीत है, जिसकी नींव 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। उन्होंने कहा कि यह विजय उनका सपना साकार करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, श्री अमित शाह एवं श्री नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व, जनहितकारी नीतियों एवं अथक परिश्रम का परिणाम है।
श्री गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विजय के साथ ही पश्चिम बंगाल में जंगल राज खत्म होगा और लोकतंत्र बहाल होगा एवं लोकतंत्र मूल्यों को और मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि भगवा लहर ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिम किले को दहा दिया है। जनता ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक समर्थन दिया है, जो आने वाले समय में देश को नई दिशा देगा।
