प्रदीप चौधरी का आरोप—गुणगान से नहीं, जनता के काम से साबित होती है सेवा

 

रमोला न्यूज़ ब्यूरो

कालका। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार सेवा और विकास के दावे कर रही है, लेकिन कालका विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें लंबे समय से अधूरी और बदहाल पड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि हंगौली-वाजीदपुर, प्यारेवाला-भूड़, कोट-बूंगा, शामपुर-काजमपुर और मानक टबरा-मोरनी रोड का काम अटका हुआ है। चौधरी का आरोप है कि भुगतान में देरी के कारण ठेकेदार काम आगे नहीं बढ़ा पा रहे, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। वहीं मल्लाह मोड़-कालका मुख्य हाईवे, मौली-प्यारेवाला, कंबाला-टिक्कर ताल और टपरियां-रत्तेवाली सड़कों की खराब हालत पर सरकार कुछ नही कर रही है।

गुणगान से नहीं, काम से दिखेगी सेवा

प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार के सेवा संकल्प अभियान का असली मतलब तभी है, जब लोगों की बुनियादी समस्याएं दूर हों। सरकार को दो साल हो गए, फिर भी सड़कें अधूरी हैं तो आखिर विकास में अड़चन क्या है?
उन्होंने मांग की कि अधूरी सड़कों का काम जल्द पूरा कराया जाए और खराब सड़कों की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *