जसपाल सिंह/रमोला न्यूज
उत्तरकाशी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया, इस अवसर पर उन्होंने भगवान की कथा जमीन पर बैठकर श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
शनिवार को भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा नगाण गांव पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में राममंदिर बना है।
इस दौरान मुख्यमंत्री नें कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के अनुश्रवण से मनुष्य की बुद्धि, विवेक जगाता है वहीं पितरों को भी बैकुंठ धाम की प्राप्ति मिलती है, वहीं उन्होंने कहा कि जैसे वृंदावन में वृंदा धाम है वैसे ही देवभूमि उत्तराखंड में देवभूमि के चारधाम विराजमान हैं, उन्होंने कहा कि सरकार ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया है, उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास एक दिन कि प्रक्रिया नहीं बल्कि अनवरत रूप से चलने वाली प्रक्रिया है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगाण गांव में ग्राम प्रधान की मांग पर बारात घर बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भरत सिंह, एसडीएम देवानंद शर्मा, बृजेश तिवारी, मुकेशचंद रमोला, पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ.स्वराज विद्वान, गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, प्रकाश चंद रमोला, पूर्व विधायक मालचंद, भाजपा नेता विजय बड़ोनी, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहे।
