सरनौल में ‘रवांई की लोक गीत’ पुस्तक का लोकार्पण, लोक संस्कृति संरक्षण पर हुई सार्थक संगोष्ठी
तिलक चंद रमोला रमोला न्यूज नौगांव: रवांई क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकगीतों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समर्पित एक गरिमामय समारोह ग्राम सभा सरनौल में आयोजित किया गया। शिक्षक एवं साहित्यकार ध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ द्वारा रचित पुस्तक ‘रवांई की लोक गीत’ का लोकार्पण राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल के सभागार में किया गया।…
