महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
रमोला न्यूज नौगांव: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस ने रविवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित बड़कोट और पुरोला में जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।…
