बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
तिलक चंद रमोला नौगांव: राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव (उत्तरकाशी) में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के साथ “परीक्षा-समीक्षा” बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्ममंथन, भविष्य की तैयारी तथा बेहतर शैक्षिक दिशा के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त होने…
